18th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय : यूटीडी और महाविद्यालयों में प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग

Media Yodha Desk Tue, Aug 19, 2025

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूटीडी के साथ जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश लेने की तिथि बढ़ाने को लेकर अपर संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, बिलासपुर के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञात हो कि कई महाविद्यालयों के प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठयक्रमों की सीटें अभी तक बड़ी संख्या में रिक्त है जिसमें अब तक प्रवेश से वंचित छात्र प्रवेश लेने के इच्छुक है साथ ही अभी केंद्रीय विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है जिसके कारण भी वहां प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के बाद शेष बचे छात्र छात्राएं वापस राजकीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे तथा कई छात्र छात्राएं अपना स्थानांतरण लेकर अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेते जा रहे है जिससे कि भी सीटें रिक्त हो रही हैं कई के यूजी के पेंडिंग परीक्षा परिणाम देर से भी जारी किए गए हैं इसलिए छात्र प्रतिनिधि सारांश सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने आज अपर संचालक उच्च शिक्षा बिलासपुर से मुलाकात कर छात्र हित में प्रवेश लेने की तिथि बढ़ाने की मांग उच्च शिक्षा विभाग से की है।

यह भी ज्ञात हो कि कुलपति की अनुमति से प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक थी पर हर शैक्षणिक वर्ष की तरह इस वर्ष भी तिथि बढ़ाए जाने की उम्मीद सभी छात्रों को थी परंतु उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है।

हमारे विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग सहित विश्वविद्यालय से संबंधित कई कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं किन्हीं कारणवश छात्र छात्राएं प्रवेश नहीं ले पाएं हैं तो उन्हें प्रवेश हेतु एक अंतिम मौका छात्र हित को ध्यान में रखते हुए दिया जाना चाहिए, अभी केंद्रीय विश्वविद्यालय में काउंसलिंग पूरी होने के पश्चात और भी सीटें रिक्त होने की संभावना है: सारांश सिंह, छात्र नेता यूटीडी

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन