17th June 2026

BREAKING NEWS

चाकू की नोक पर 10 लाख की बड़ी लूट, ठेकेदार के अकाउंटेंट से नकदी भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

ऑनलाइन खराब प्रोडक्ट और कस्टमर केयर से नहीं मिल रही मदद? इस सरकारी हेल्पलाइन से पाएं समाधान

महाराष्ट्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण, 18-19 जून को आएगा विधायकों का दल

नक्सल विरोधी अभियानों के हीरो सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Advertisment

CG News : ड्यूटी के दौरान CRPF जवान की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Media Yodha Desk Wed, Jul 30, 2025

बीजापुर: सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई।

पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन