12th August 2026

BREAKING NEWS

मेष और सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, बढ़ेंगे सफलता के योग; पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Advertisment

Chhattisgarh : प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी, दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

Media Yodha Desk Thu, Jun 4, 2026

सरगुजा : जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाल से फंदे पर लटके मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीणों और परिजनों की नजर पेड़ पर लटके शवों पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हालांकि आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की आपत्ति या किसी अन्य निजी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उदयपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं एक साथ प्रेमी जोड़े की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन