16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG NEWS : मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 9 मरीजों की हालत गंभीर, रायपुर अस्पताल में इलाज जारी

Media Yodha Desk Wed, Nov 12, 2025

रायपुर : बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई. ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है.

मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था. इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है.

8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है. कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है. इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा. फिलहाल, एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन