15th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज - ठंडक बढ़ी, तापमान सामान्य से नीचे दर्ज

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है।

वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर स्थानों पर वर्षा नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 23 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन