17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CM Sai issues final warning : नक्सलवाद का अंत तय, तारीख फिक्स, धान खरीदी पर भी कहीं बड़ी बात

Media Yodha Desk Sun, Feb 15, 2026

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक अहम बयान सामने आया है, जो राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। सीएम ने रायगढ़ में कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस बयान में राज्य के दो बड़े मुद्दों पर सीधे तौर पर ध्यान आकर्षित किया गया है। चलिए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाए और राज्य के विकास की राह में कोई बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र पिछले चार दशकों से विकास से अछूता रहा है और अब इसे तेजी से विकास की ओर अग्रसर करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान दे रही है और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

धान रीदी को लेकर भी दिया बयान

वहीं, सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में हुई धान खरीदी को लेकर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस साल राज्य में 25 लाख 24 हजार किसानों का धान खरीदा गया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों को उनकी धान की अंतर की राशि होली से पहले वितरित कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य न केवल किसानों की वित्तीय स्थिति मजबूत करना है, बल्कि उन्हें समय पर उनकी कमाई उपलब्ध कराकर आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन