17th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

IPS Shweta Choubey : छत्तीसगढ़ की बेटी IPS श्वेता को मिला सीएम सराहनीय सेवा पदक, ‘उत्तराखंड की शेरनी’ के नाम से मशहूर

Media Yodha Desk Sat, Aug 16, 2025

IPS Shweta Choubey: छत्तीसगढ़ की बेटी आईपीएस श्वेता चौबे ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें उत्तराखंड सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया है। उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। पिछले वर्ष उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद 26 जनवरी 2025 को उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। इतना ही नहीं इसी साल उन्हें उत्तराखंड में महिला सुरक्षा के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन पिंक' के लिए स्कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

आईपीएस श्वेता चौबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसपी रहे दिवंगत आईपीएस विजय शंकर चौबे की बेटी हैं। आईपीएस विजय शंकर को दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किये गये थे। वे छत्तीसगढ़ के डीजीपी भी रह चुके हैं। वो प्रदेश के सारंगढ़ के  निवासी थे। श्वेता का बचपन दुर्ग जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी व्यतीत हुआ।

इसके बाद श्वेता ने यूकेपीएससी की परीक्षा पास की और डीएसपी की पद संभालीं। फिर उनके कार्य ही उनकी पहचान बनी। विभागीय पदोन्नति के बाद आईपीएस अवार्ड हुआ। उन्होंने कई उपलब्धि हासिल की। इस वजह से उन्हें 'उत्तराखंड की शेरनी' भी कहा जाता है। बता दें कि उत्तराखंड में बादल फटने से हुए भारी नुकसान में राहत और बचाव कार्य के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम में छत्तीसगढ़ की मूल निवासी श्वेता चौबे भी शामिल थीं। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन