13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती : SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

Media Yodha Desk Tue, Jun 9, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री ने बताया कि व्यापमं अपनी तैयारियां कर रहा है और जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। पिछले वर्ष भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई शिकायतें और आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी।

मंत्री के अनुसार परीक्षा प्रणाली को इतना आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा कि अभ्यर्थी दिन में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी। गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।

इस तरह शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने की संभावित तारीख को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो 16 जून से खुलने वाले स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन