10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Monsoon 2026 : छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

Media Yodha Desk Sun, Jun 21, 2026

Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले तापमान में हो बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं. मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में प्री मानसून ​एक्टिवी जारी है. तापमान प्रमुख शहरों में 40 डिग्री के करीब रहा. इस बीच मौसम विभाग ने अच्छे संकेत दिए हैं. जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं. मौसम विभाग ने 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना जताई है. शनिवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम पेंड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक 4 सेमी वर्षा बीजापुर जिले के कुटरू और बलरामपुर जिले के रामचन्द्रपुर में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा कबीरधाम जिले के कुकदुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई और सूरजपुर जिले में 3-3 सेमी बारिश हुई. वहीं बीजापुर में 2 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा कोरिया के बैकुंठपुर, रायपुर के लाभांडीह, बेमेतरा के दाढ़ी, देवकर और थानखमरिया, मुंगेली, बालोद के डौंडी, जशपुर के सन्ना और बागबहार, बलौदाबाजार के भाटापारा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान और खैरागढ़ में 1-1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

राजधानी रायपुर में रविवार को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. आज आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में करीब 50 किमी रफ्तार से तेज हवा और बिजली गरजने-चकमने की आशंका जताई है. दो दिन बाद भी मौसम इसी तरह का बना रह सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन