13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CG Weather Alert : तेज धूप और बढ़ती गर्मी से छत्तीसगढ़ बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में उलट-पलट करने वाला सिस्टम अब कमजोर हो गया है, जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की गुंजाइश बन रही है. सोमवार को रायपुर समेत कई इलाकों के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.

यह अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. हालांकि एक दो स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा, वज्रपात और वर्षा होने के आसार हैं. वहीं इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 के बाद केरल पहुंचने की संभावना है. सोमवार को  प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

26 मई को मानसून की केरल में एंट्री 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि 4 दिन की हो सकती है. पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 

राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन