22nd August 2026

BREAKING NEWS

इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम; जानें सभी 12 राशियों का हाल

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

Advertisment

Chhattisgarh : गांव में ईसाई समाज के लोगों की एंट्री पर रोक, धर्मांतरण विवाद के बीच ग्रामीणों का फैसला

Media Yodha Desk Mon, Sep 8, 2025

कांकेर: जिले में लगातार बढ़ते धर्मांतरण मामलों के बीच ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है. 20 गांव के समाज प्रमुखों ने रविवार को सुलगी गांव में अहम बैठक की, जिसमें धर्मांतरण से प्रभावित हो रही रीति-रिवाज को संरक्षित करने के लिए चर्चा की गई.

बैठक में ईसाई समाज के लोगों का गांव में प्रवेश वर्जित करने का फैसला किया गया. इसके लिए ग्राम सभा में बकायदा प्रस्ताव पारित कर सुलगी के प्रवेश द्वार में बोर्ड भी लगा दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुलंगी गांव में 16 परिवार के लोग दूसरे धर्म को मानने लग गए हैं, जिसमें दो परिवार को वापस मिलाया गया है. 14 परिवार अभी भी दूसरे धर्म का अनुसरण कर रहे हैं. जिसके चलते गांव और आदिवासी समाज के रीति रीवाजें प्रभावित हो रही हैं. साथ ही गांव का माहौल भी खराब हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि यह विरोध ईसाई धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के भोले-भाले लोगों के हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन