20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

राजधानी में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, भारी पुलिस बल तैनात

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

रायपुर : राजधानी के गुड़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय जनता और राजनीतिक-सामाजिक संगठन सड़क पर उतर आए। कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के समर्थक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही बुलडोजर कार्रवाई के लिए निगम और जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 40-50 सालों से उनकी दुकानें वहां हैं और मुआवजा भी दिया जा चुका है।

प्रदर्शनकारी बता रहे हैं कि, “जो जगह हमें दी गई थी, उससे अधिक जगह को तोड़ा जा रहा है। हमारी केवल एक दुकान ही जीवन यापन का सहारा है। अगर उसे भी तोड़ दिया गया, तो हमारा जीवन यापन कैसे होगा।” कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत पिछले सात सालों में गरीबों को परेशान करते रहे हैं। उन्होंने कहा, “पहाड़ी चौक, मंगल बाजार और शुक्रवारी बाजार की सभी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। जितनी जगह दी गई थी, उससे अधिक तोड़ा जा रहा है। हम इस कार्रवाई के खिलाफ लगातार विरोध करते रहेंगे।”

इस मामले में नायब तहसीलदार प्रवीण परमान ने बताया कि यह कार्रवाई पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जितनी दुकानें थीं, उनका मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है और सभी के पास अनुमति पत्र मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आज बुलडोजर कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई के बीच इलाके में रोड जाम की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोग और राजनीतिक संगठन बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों और मुआवजा के अनुसार की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन