13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

शव यात्रा प्रदर्शन पर बवाल : विधायक देवेंद्र समेत 17 लोगों पर FIR, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ था विवाद

Media Yodha Desk Tue, May 12, 2026

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गौवंश की मौत को लेकर किया गया युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गया है। शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक गुरुदयाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह प्रकरण भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य अंजू बघेल की लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बेमेतरा में बड़ी संख्या में गौवंश की मौत का मामला सामने आने के बाद युवा कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था के कारण करीब 300 गौवंशों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। दरअसल गौवंशों की मौत के मामले में जिला युवा कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित होने के साथ नौबत हाथपाई तक पहुंच गई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गौवंशों की मौत प्रशासनिक विफलता का परिणाम है और कांग्रेस सिर्फ जनता की आवाज उठा रही थी। उनका कहना है कि कई महीनों से आंदोलन चल रहा था, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जब विपक्ष ने इस मुद्दे को सड़क पर उठाया तो अब कार्रवाई और एफआईआर के जरिए आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन