15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG NEWS : कृषि महाविद्यालय भूमि पूजन में बवाल, मंच पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट से मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Tue, Mar 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मंच पर ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मामला लात-घूंसे तक पहुंच गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते मौजूद थे। उनकी उपस्थिति में मंच पर हुआ यह घटनाक्रम पूरे आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर गया। धोंधा गांव में कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंच पर स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ था।

बताया जा रहा है कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल और प्रदेश पदाधिकारी अनुप गुप्ता के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही अंदरूनी खींचतान इस कार्यक्रम में खुलकर सामने आ गई। पहले आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक हुई, फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मंच पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा।

अचानक हुए हंगामे से कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया गया, लेकिन तब तक आयोजन की छवि पर असर पड़ चुका था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन