7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

बेमेतरा : धरती आबा योजना से ओंकार नाथ के जीवन में बदलाव: बेमेतरा के कोरवाय गांव में नई उम्मीद

रायपुर, 29 जून 2025
छत्तीसगढ़ सरकार की धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान ने बेमेतरा जिले के सुदूर गांवों तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाकर कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। साजा विकासखंड के ग्राम कोरवाय के ओंकार नाथ भी अब इसी बदलाव के जीते-जागते उदाहरण बन गए हैं।

ओंकार नाथ एक मेहनती खेतिहर मजदूर हैं। सालों से मनरेगा और निर्माण कार्यों में मेहनत कर वे अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। लेकिन सही जानकारी और कागजात के अभाव में वे अब तक किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं उठा पाए थे।

ग्राम कोरवाय में हाल ही में दो दिवसीय शिविर लगा। इसी शिविर में ओंकार नाथ अपनी उम्मीदों के साथ पहुँचे। श्रम विभाग की टीम ने उन्हें श्रमिक पंजीयन की पूरी जानकारी दी और मौके पर ही उनका नया श्रम कार्ड बना दिया। यह उनके लिए एक बड़ा बदलाव साबित हुआ।

अब ओंकार नाथ को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजनाओं का लाभ मिलेगा। उनके बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मातृत्व सहायता, औजार सहायता, पेंशन और मकान निर्माण सहायता जैसी सुविधाएँ भी मिल सकेंगी। शिविर के दौरान उनका आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाता भी आधार से लिंक कर दिया गया।

ओंकार नाथ कहते हैं, “पहले नहीं पता था कि सरकार से इतनी मदद मिल सकती है। अब उम्मीद है कि बच्चों की पढ़ाई और घर की मुश्किलों में राहत मिलेगी। हमारे गाँव के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं है।”

धरती आबा योजना ने साबित किया है कि सही जानकारी और सरकारी सेवाएँ जब गाँवों तक पहुँचती हैं, तो बदलाव सचमुच संभव होता है। ओंकार नाथ की कहानी अब कोरवाय गाँव में नई उम्मीद और प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन