12th August 2026

BREAKING NEWS

AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

गोविंदा की 37 साल पुरानी शादी में आई दरार? कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों ने मचाई सनसनी

बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

अब कमाई करना होगा मुश्किल, पूरा करना पड़ेगा नया क्राइटेरिया

CG में निकली संगवारी गुरुजी की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन; देखें पूरी डिटेल

Advertisment

CGBSE Second Main Exam 2026 : 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

Media Yodha Desk Wed, Jun 3, 2026

CGBSE Second Main Exam 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक तथा 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी। मंडल के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा हिंदी विषय से 8 जुलाई को शुरू होगी और 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा अन्य विषयों की परीक्षा के साथ समाप्त होगी।

वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 9 जुलाई को गणित विषय से प्रारंभ होकर 21 जुलाई को ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित अन्य विषयों की परीक्षा के साथ संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे तथा प्रश्नपत्रों का वितरण सुबह 9:10 बजे किया जाएगा। उत्तर लेखन कार्य सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन