15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, तापमान अगले दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

Media Yodha Desk Sat, Feb 28, 2026

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई.

रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है. हवा की औसत गति करीब 2 किमी प्रतिघंटा रही तथा आर्द्रता सुबह 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है. प्रदेश में 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम में अगले 6 दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार बने रहने की संभावना है, लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन