7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

CG Vyapam Fee Refund : व्यापम ने जारी किया नया रिफंड लिंक, अब आसानी से वापस मिलेगा अटका हुआ परीक्षा शुल्क; जानें पूरी प्रक्रिया

Media Yodha Desk Wed, Jul 22, 2026

CG Vyapam Fee Refund: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष लिंक जारी किया है, जिनका परीक्षा शुल्क अब तक वापस नहीं हो सका है। तकनीकी कारणों से जिन उम्मीदवारों के खातों में रिफंड नहीं पहुंचा, वे अब अपने प्रोफाइल में जाकर बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

तकनीकी कारणों से रुका था रिफंड

मंडल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, उनके आवेदन शुल्क की वापसी की प्रक्रिया जारी है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से प्राप्त होता है और उसी माध्यम से वापस किया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की समय सीमा समाप्त होने या तकनीकी त्रुटियों के कारण राशि संबंधित खातों में वापस नहीं पहुंच सकी। इसी समस्या को दूर करने के लिए अभ्यर्थियों के प्रोफाइल में विशेष लिंक उपलब्ध कराया गया है।

अब क्या करना होगा?

जिन उम्मीदवारों का रिफंड लंबित है, उन्हें अपने प्रोफाइल में उपलब्ध लिंक पर जाकर सही बैंक खाते का विवरण दर्ज करना होगा। बैंक विवरण अपडेट होने के बाद मंडल राशि वापस करने की प्रक्रिया पूरी करेगा।

सरकार ने बदली थी परीक्षा शुल्क व्यवस्था

पूर्ववर्ती सरकार ने व्यापम और पीएससी की सभी परीक्षाओं को निशुल्क कर दिया था। वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव किया है। अब सभी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क लिया जाता है। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाता है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें शुल्क वापसी का लाभ नहीं मिलता।

साइबर कैफे से आवेदन करने वालों के लिए जरूरी जानकारी

व्यापम ने पहले भी स्पष्ट किया था कि कई अभ्यर्थी, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवार, साइबर कैफे के माध्यम से आवेदन भरते हैं। कई बार आवेदन शुल्क भी कैफे संचालक अपने बैंक खाते से जमा कर देते हैं। ऐसी स्थिति में आवेदन शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाता है, जिससे भुगतान किया गया था। इसलिए यदि फीस किसी अन्य व्यक्ति के खाते से जमा की गई है, तो रिफंड भी उसी खाते में पहुंचेगा।

क्या करें अभ्यर्थी?

जिन अभ्यर्थियों को अब तक आवेदन शुल्क वापस नहीं मिला है, वे अपने प्रोफाइल में उपलब्ध विशेष लिंक के माध्यम से बैंक विवरण अपडेट करें और मंडल की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन