8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG Teacher Promotion Update : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, DPI का बड़ा आदेश; 15 अगस्त तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया

Media Yodha Desk Sat, Jul 11, 2026

CG Teacher Promotion Update: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विभाग में लंबे समय से लंबित पदोन्नति (प्रमोशन) प्रक्रिया को अब तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी तेज कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान सेवा भर्ती नियमों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी की जाए। डीपीआई के निर्देशों के अनुसार लिपिक वर्गीय, अलिपिक वर्गीय, शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। विभाग का उद्देश्य वर्षों से लंबित प्रमोशन मामलों का जल्द से जल्द निराकरण कर पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देना है।

वरिष्ठता सूची पहले ही हो चुकी है जारी

लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के मुताबिक पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमबद्ध बनाने के लिए विभाग ने फीडिंग कैडर के पदों की 1 अप्रैल की स्थिति के आधार पर प्रावधिक एवं अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन पहले ही कर दिया है। वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद अब विभाग पदोन्नति की अंतिम प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुट गया है।

समय-सीमा का सख्ती से होगा पालन

विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पदोन्नति से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि निर्धारित तिथि तक आदेश जारी किए जा सकें। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए प्रक्रिया की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन