14th June 2026

BREAKING NEWS

राशन वितरण में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों को अब इस नए नियम से मिलेगा अनाज

छात्र-पालकों के लिए जरूरी सूचना... स्कूल खुलने की तारीख 16 जून, 1 जुलाई वाली खबर भ्रामक

जांच के लिए प्रशासन ने कब्र खोदकर निकाला शव; ग्रामीण परेशान 

छत्तीसगढ़ की दहलीज पर अटका मानसून, 15 जून तक बस्तर से एंट्री के आसार; बढ़ने लगा तापमान

ट्रेन लेट होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल

Advertisment

CG T20 Cricket Premier League : छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज़, इस दिन से शुरू होंगे मैच, क्रिकेट प्रेमियों के लिए फ्री एंट्री का तोहफ

Media Yodha Desk Fri, May 29, 2026

CG T20 Cricket Premier League: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से 3 जून से 14 जून 2026 तक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 3 जून की रात 9 बजे रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच होगा। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैचों के लिए दर्शकों की एंट्री निशुल्क रहेगी, लेकिन स्टेडियम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करनी होगी और मैच वाले दिन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम से फिजिकल टिकट प्राप्त करना होगा।

आयोजकों के अनुसार, टिकट के पीछे दिए गए लकी ड्रॉ कूपन के जरिए दर्शकों को आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसके लिए टिकट के काउंटर पार्ट को सुरक्षित रखना होगा। हर दिन मैच के इनिंग ब्रेक के दौरान लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और विजेताओं के नाम स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे। संघ ने बताया कि 3 जून को होने वाले उद्घाटन मुकाबले और 14 जून के फाइनल मैच में पहला पुरस्कार टू-व्हीलर वाहन रखा गया है।

इसके अलावा 40 हजार रुपए, 30 हजार रुपए, 25 हजार रुपए, 22,500 रुपए, 20 हजार रुपए, 18 हजार रुपए, 16,500 रुपए और 14 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं, 4 जून से 12 जून तक खेले जाने वाले लीग मैचों में प्रतिदिन 10 दर्शकों को 10-10 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि इस बार टूर्नामेंट को सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई विशेष गतिविधियां और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन