20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Police Suspended : कस्टडी से आरोपी फरार होते ही मचा हड़कंप, SP का बड़ा एक्शन - लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Media Yodha Desk Thu, Mar 19, 2026

CG Police Suspended: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जैजैपुर थाने में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक आरोपी के पुलिस कस्टडी से फरार होने के मामले में की गई है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जैजैपुर थाने की पुलिस कस्टडी में रखा गया एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया। लापरवाही के कारण आरोपी को भागने का मौका मिल गया। जांच में एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें थाने से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच के आधार पर और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन