8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG New Medical College : यहां खुलेगा 100 सीटों वाला MBBS मेडिकल कॉलेज, 300 बेड के आधुनिक अस्पताल की भी सौगात

Media Yodha Desk Mon, Jul 6, 2026

CG New Medical College: नवा राजधानी नवा रायपुर को जल्द ही आधुनिक मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिल सकती है। आयुष विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद ही विवि प्रशासन ड्राइंग-डिजाइन तैयार करेगा।

सरकार की मंजूरी का इंतजार

इसके बाद कालेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि प्रशासन को फिलहाल शासन की मंजूरी का इंतजार है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण से विवि प्रशासन आगे की कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद कालेज खोलने की कवायद शुरू की जाएगी।

विवि खुद चलाएगा मेडिकल कॉलेज

विवि प्रशासन के अनुसार मेडिकल कॉलेज का संचालन आयुष विश्वविद्यालय परिसर से ही किया जाएगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 300 बिस्तरों का अत्याधुनिक शिक्षण अस्पताल भी नवा रायपुर के समीप स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण क्लीनिकल प्रशिक्षण मिलने के साथ आम लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यूजी के बाद पीजी भी शुरू करने की तैयारी

विवि के अधिकारियों के अनुसार मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद एनएमसी के मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एनएमसी की मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले तो एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके बाद पीजी सीटों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पीजी सीटों का संचालन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन