20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

CG High Court Threat : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट की सुनवाई रोकी गई; डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की सघन जांच शुरू

Media Yodha Desk Mon, Mar 9, 2026

CG High Court Threat : छत्तीसगढ़ में लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसज ईमेल के माध्यम से मिला है। जिसके बाद पूरे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और सभी को कोर्ट से बाहर निकाला गया। साथ ही जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई भी रोक दी गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की जांच कड़ी कर दी गई है। बता दे कि इससे पहले बेमेतरा जिला न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूरे परिसर की सघन जांच कराई जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद से न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच एवं तलाशी ली जा रही है। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है, वही बताया गया कि ई मेल किसी सुभाष विश्वास के मेल ऐ डी से यह मेल न्यायालय के मेल में आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में जांच जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन