19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Flight Update : 31 मार्च से फिर उड़ान भरेगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, यात्रियों को बड़ी राहत

Media Yodha Desk Wed, Mar 25, 2026

CG Flight Update: एलायंस एयर ने बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी और हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी। काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी सड़क और रेल मार्ग से तय करनी पड़ रही थी।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग के बाद अब यह सेवा फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच एक बदलाव यह भी हुआ है कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

फ्लाइट शेड्यूल (आगे की उड़ान)

  • हैदराबाद से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान

  • जगदलपुर में 9:10 बजे आगमन

  • जगदलपुर से 9:35 बजे प्रस्थान

  • रायपुर में 10:30 बजे आगमन

वापसी उड़ान

  • रायपुर से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान

  • जगदलपुर में 3:20 बजे आगमन

  • जगदलपुर से 3:45 बजे प्रस्थान

  • हैदराबाद में 5:05 बजे आगमन

इस नई कनेक्टिविटी से बस्तर क्षेत्र को सीधे बड़े शहरों से जुड़ने का मौका मिलेगा। रायपुर के जरिए अन्य शहरों तक पहुंच आसान होगी और भविष्य में रीवा जैसे शहरों से भी हवाई संपर्क मजबूत होने की संभावना है। जहां एक ओर नई सेवा शुरू हो रही है, वहीं एलायंस एयर ने जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया है। इस रूट पर हाल ही में आखिरी उड़ान संचालित की गई, जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन