14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG BSc Nursing 2026 : छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 139 कॉलेजों में मिलेगा दाखिले का सुनहरा मौका

Media Yodha Desk Mon, Apr 6, 2026

CG BSc Nursing 2026 : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के 139 निजी एवं सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।

वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 28 से 30 अप्रैल 2026 के बीच सुधार का मौका भी दिया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 जून 2026 को जारी किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी एवं निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ती मांग को देखते हुए नर्सिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में यह परीक्षा युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन