14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

प्रदेश में महंगाई की मार : सीमेंट की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की तैयारी, 50 रुपए तक बढ़ सकते हैं दाम

Media Yodha Desk Sun, Apr 5, 2026

रायपुर : प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, सीमेंट कंपनियां सोमवार से प्रति बोरी करीब 50 रुपए तक दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वर्तमान में जहां सीमेंट की कीमतें 250 से 285 के बीच हैं, वहीं बढ़ोतरी के बाद इनके 300 के पार जाने की संभावना है। हैरानी की बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की जा रही है, जब मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और बाजार में सीमेंट की मांग भी कम रहती है।

इसके बावजूद कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने की तैयारी उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध देखने को मिला था।

जिसे लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कंपनियों के फैसले पर आपत्ति जताई थी और कीमतों पर नियंत्रण की मांग की थी। अब एक बार फिर संभावित मूल्य वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जो निर्माण कार्य करा रहे हैं।

 

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन