13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CBI की बड़ी कार्रवाई : खेल कोटे भर्ती घोटाले में रायपुर–बिलासपुर रेल मंडल पर छापेमारी, 2 कर्मचारी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

रायपुर : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने खेल कोटे से जुड़ी भर्ती में कथित अनियमितता व गड़बड़ी के मामले में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायपुर व बिलासपुर रेल मंडल कार्यालयों में दबिश दी. दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम शनिवार सुबह डीआरएम कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. खेल कोटे से की गई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी, दस्तावेजों में हेराफेरी व अयोग्य अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई. माना जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे कर सकती है.

बता दें कि सीबीआई की टीम ने शनिवार को एक साथ दोनों शहरों में दबिश दी. बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से और रामा लक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम आफिस से हिरासत में लिया गया. कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर कई घंटों तक तलाशी के दौरान लाखों रुपये कैश और अहम दस्तावेज बरामद होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन