17th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

CSIR-CSIO में सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

वजन घटने पर सोहेल खान ने खोला राज, बोले- न ओजेम्पिक लिया, न फैट बर्नर; बताया पूरा सच

Advertisment

CG हादसा : बारात में डांस कर रही महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने मारी ठोकर, 4 घायल

Media Yodha Desk Wed, Feb 11, 2026

जांजगीर-चांपा : जिले से सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. इस घटना में बारात में डांस कर रहे सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारा देवांगन सहित महिलाओं को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. दुर्घटना में 4 महिलाओं को चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.

हालांकि राहत की बात रही कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष को चोट नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चाचा के बेटे की शादी का कार्यक्रम था, जिसमें सारंगढ़ से बारात जांजगीर जिले के बिर्रा से घिवरा रोड के भाटापारा में पहुंची थी. देर रात करीब 12 बजे बारात निकली.

इसी दौरान बारात में डांस कर रहे लोगों को कैप्सूल वाहन ने ठोकर मार दी. हालांकि तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को थाने लाया गया है. मेडिकल जांच में ड्राइवर का मेडिकल कराया गया पर शराब पीना नहीं पाया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन