15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

छत्तीसगढ़ बजट 2026 : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदना हुआ सस्ता, रजिस्ट्री शुल्क में 50% छूट का ऐलान

Media Yodha Desk Tue, Feb 24, 2026

रायपुर : आज विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीसरी बार राज्य का बजट पेश किया। अपने बजट में उन्होंने देश की आधी आबादी नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री ने महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीकरण पर रजिस्ट्री शुल्क में 50% की छूट की घोषणा की है। इसे एक बड़ी घोषणा के रूप में माना जा रहा है। हालांकि यह नियम आगामी वर्ष से लागू होगा।

वित्त मंत्री चौधरी ने घोषणा करते हुए बताया कि यह हमारे संकल्प पत्र के अनुसार है। “महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में निरंतरता रखते हुए एवं हमारे संकल्प पत्र के अनुरूप आगामी वर्ष से महिलाओं के नाम से अचल संपत्ति क्रय पर भारित पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दिया जाना प्रस्तावित है।”

विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि “अध्यक्ष महोदय सुशासन की परिभाषा क्या हो सकती है– इस विद्वान सदन में उपस्थित प्रत्येक सदस्य के अपने-अपने पैमाने और मापदंड हो सकते हैं, किंतु यदि कोई मुझे यह प्रश्न करें तो मैं पूर्ण विश्वास और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ यह कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह सरकार नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार इन पंच तत्वों पर आधारित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन