22nd June 2026

BREAKING NEWS

त्रिग्रही योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-लाभ के प्रबल योग; जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

Advertisment

CG में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा : धमतरी, बलौदा बाजार और गरियाबंद में आज से नई गाइडलाइन दरें लागू; जानिए कहां मिलेगी जानकारी

Media Yodha Desk Wed, Feb 4, 2026

रायपुर : राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं. इसके बाद राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को नवीन गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों में आज याने 4 फरवरी से प्रभावशील होंगी. शासन के उक्त निर्देशों के तहत धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे.

इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. बैठक में तीनों जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण किया गया तथा समग्र रूप से विचार-विमर्श उपरांत धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया.

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों एवं विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. अन्य जिलों की भी संशोधित गाइडलाइन दरें जिला मूल्यांकन समितियों से शीघ्र प्राप्त कर जारी की जाएंगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन