19th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

Chhattisgarh Road Accident : NH-30 पर जोरदार टक्कर, बस-ट्रक भिड़ंत में 12 से ज्यादा यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Mon, Apr 13, 2026

काेंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए।

हादसे में बस चालक बुरी तरह से वाहन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन