23rd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

NH-343 पर बड़ा हादसा : बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

बलरामपुर : जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाढ़ी में नेशनल हाईवे 343 में आज बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई है। इस यात्री बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें एक दर्जन से भी अधिक यात्रियों को चोट लगी है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में ट्रक चालक को भी गंभीर चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 10:00 बजे यह सड़क हादसा हुआ है। दोनों वाहनों में जब आमने-सामने की टक्कर हुई तो मौके पर चीख पुकार मच गई थी। बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।.

वहीं तेज रफ्तार इस हादसे का कारण बताया जा रहा है। यात्री बस अंबिकापुर से गढ़वा जा रही थी। वहीं ट्रक बलरामपुर से अंबिकापुर की तरफ आ रही थी। जहां पर यह हादसा हुआ वहां एक तेज घुमाव मोड भी है। पुलिस की टीम पुरे मामले की जाँच मे जुटी हुईं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन