15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Crime News : रायपुर के सटोरिए गोवा से चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का कारोबार उजागर

Media Yodha Desk Sat, Feb 28, 2026

CG Crime News: राजेंद्र नगर इलाके से पकड़े गए सटोरिए गोवा में बड़ा रैकेट संचालित कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने गोवा में छापा मारकर आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास करोड़ों रुपए के लेन-देन का रिकार्ड मिला है। इसकी जांच की जा रही है। दो दिन पहले पुलिस ने अमलीडीह से शैंकी दरडा आघघैर प्रतीक कुमार वीधवानी को पकड़ा था। दोनों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

दुबई से पैनल लेकर गोवा में चलवा रहे थे सट्टा

शैंकी और प्रतीक हाल ही में दुबई से लौटे हैं। बताया जाता है कि वहां से महादेवबुक सट्टा का पैनल लेकर आए थे। इसके बाद गोवा में किराए का फ्लैट लेकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलवा रहे थे।

दोनों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने फ्लैट में छापा मारा। मौके से कई सटोरिए पकड़े गए। उनके पास से बड़े पैमाने पर सट्टा लगाने वालों का पता चला है। साथ ही कई म्यूल बैंक खातों का भी पता चला है। उल्लेखनीय है कि 20-20 वर्ल्ड कप के रोज मैच हो रहे हैं। इसमें रोज लाखों का सट्टा लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन