10th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, CM साय करेंगे शुभारंभ; जानें पूरा शेड्यूल

पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप...

कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

Advertisment

Akasa Air Raipur : रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Media Yodha Desk Thu, Jun 18, 2026

Akasa Air Raipur: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही शेड्यूल को लेकर विचार किया जा रहा है। इसे पूरी तैयारी के बाद फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा होगी।

हालांकि इस समय रायपुर एयरपोर्ट में कंपनी का दफ्तर शुरू नहीं किया गया है। लेकिन, इसके संचालन को लेकर सुगबुगाहट चल रही है। बता दें कि इस एयरलाइंस के मुंबई से संचालन को लेकर कंपनी की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीएमएआईए) से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स टर्मिनल 2 से संचालित होगी।

ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टॅाफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि इस समय मुंबई - रायपुर फ्लाइट में रोजाना 1400 से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है। इस सेक्टर के लिए 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट के संचालन की अधिकृत रूप से घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसके शुरू होने की संभावना जताई गई है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन