28th April 2026

BREAKING NEWS

गांजा तस्करों की धरपकड़ में DSP की सरकारी गाड़ी चोरी, ऑपरेशन के बीच हुआ बड़ा खेला

छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री का बदला सिस्टम, अब कांच की बोतल नहीं, इस पैकिंग में मिलेगी शराब

लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया सस्पेंड

राइस मिलर रोशन चंद्राकर के यहां जांच पूरी, जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर निकली टीम

अब Aadhaar से नहीं साबित होगी आपकी उम्र, DOB प्रूफ के लिए दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

Advertisment

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की 69 लाख से अधिक महिलाओं को बड़ी सौगात, महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त जारी करेंगे उपराष्ट्रपति

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

Mahtari Vandan Yojana: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन