17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने लगाई छलांग, 7 लोग घायल; वायरल हुआ वीडियो

Media Yodha Desk Thu, Apr 9, 2026

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में आग लगने की घटना 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हुए. घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं. एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है. 10 कर्मचारियों ने अपनी जान बचा ली. घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. यह घटना 7 अप्रैल की है. वायरल हो रहे वीडियो में आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं.

कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा. हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. घायलों का इलाज जारी है. दरअसल, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई. टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया. कुछ ही देर में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया. आसमान में दूर तक धुएं के गुब्बार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई.

फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया. एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया. सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन