18th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

Bharatiya Janata Party का 47वां स्थापना दिवस आज : गांव चलो अभियान की होगी शुरुआत

Media Yodha Desk Mon, Apr 6, 2026

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थापना दिवस को भव्य रूप देंगे।स्थापना दिवस के साथ ही भाजपा आज से 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” की शुरुआत भी कर रही है।

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। पार्टी की योजना के अनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 गांवों का चयन किया गया है, जहां जनसंपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन