16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

Chhattisgarh Steel Plant Blast : बलौदाबाजार प्लांट हादसा, ऐश पाइपलाइन लीकेज से 6 मजदूर जिंदा जले, कंपनी ने मुआवजे का किया ऐलान 

Media Yodha Desk Fri, Jan 23, 2026

Chhattisgarh Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में ब्लास्ट की घटना ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय प्लांट में भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, और हादसे की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हुआ था, जिससे ब्लास्ट हुआ। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है।

विस्फोट प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में गुरुवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ। ब्लास्ट के दौरान गर्म मलबा (राख) नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा, जिससे कई लोग झुलस गए। धमाके के बाद दूर तक धुएं का गुबार दिखा।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के बर्न ट्रीटमेंट सेंटर भेजा गया है। जहां इलाज जारी है। मृतक बिहार के रहने वाले हैं। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन