4th August 2026

BREAKING NEWS

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

अगस्त में बैंक और रेलवे समेत कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन!

जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, QRT टीमें तैनात

बार-बार डॉक्यूमेंट जमा करने के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, जानिए कैसे करेगा काम

Advertisment

CG News : “पहल” अभियान के तहत फास्टरपुर व रविंद्र हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Media Yodha Desk Sun, Aug 2, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में संचालित "पहल" अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.08.2026 को फास्टरपुर हाई स्कूल एवं रविंद्र हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून, यातायात सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे (थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा) द्वारा लगभग 700 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दुर्घटना के समय घायलों की सहायता करने वाले नागरिकों के लिए संचालित राहगीर योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना के संबंध में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के नुकसान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं डिजिटल सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, गुड टच-बैड टच, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की भी सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे (थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा), विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक मुकेश राजपूत तथा दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिले में "पहल" अभियान के माध्यम से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि युवाओं में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सुरक्षित जीवन शैली का विकास हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन