18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

रायपुर के धरमनगर में गौशाला पर हमला : JCB से तोड़फोड़, हनुमान मूर्ति खंडित, दो बछड़ों की मौत

Media Yodha Desk Tue, Dec 16, 2025

रायपुर : राजधानी रायपुर के धरमनगर में सोमवार की रात लगभग 2 बजे जेसीबी से गौ शाला में तोड़ने और भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित दी गई. इस दौरान हथियार से लैस 2 दर्जन लोगों ने धमकियां दी. गौ शाला का शेड गिरने से दो बछड़े की दबकर मौत हो गई. 32 सालों से गौशाला का संचालन करने वाली दंपती को जान से मारने और उनकी बेटियों के अपहरण की धमकी दी गई.

मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में बताया गया कि पिछले 40 सालों से सार्वजनिक स्थान पर पीपल पेड़ के नीचे हनुमान भगवान की मूर्ति स्थापित की गई थी. साथ ही गौशाला का निर्माण कराया गया था. जहां बीमार और अपाहिज गौवंशों की सेवा की जाती है. इस जमीन को अरिहंत पारेख अपनी बताता है, लेकिन वैध दस्तावेज और सीमांकन करवाने की मांग पर लोगों को ऊंची पहुंच बताकर धमकी देता है.

मामले में पहले अनुभाग अधिकारी (राजस्व) की शिकायत पर 5 साल तक वह शांत रहा, हालांकि अब फिर उसने धमकी देना शुरू कर दिया है. बीती रात अरिहंत और उसके लड़कों ने मौहल्ले में घुसकर गौशाला के शेड और भगवान की मूर्ति तोड़कर फेंक दी गई.रायपुर : कार्यालय आयुक्त, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है. यह नियुक्ति छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर की गई है.

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर में अध्यक्ष पद के लिए रामकिशुन सिंह को और उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश साहू को नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई है. इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में प्रीतपाल बेलचंदन को अध्यक्ष एवं नरेश यदु को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई है. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर में दिनेश कश्यप को अध्यक्ष एवं श्रीनिवास मिश्रा को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई है.

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर में रजनीश सिंह को अध्यक्ष एवं रजनी साहू को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई है. वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल को अध्यक्ष एवं श्री भरत वर्मा को उपाध्यक्ष नामांकित किए जाने की अनुशंसा की गई है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन