17th June 2026

BREAKING NEWS

महाराष्ट्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण, 18-19 जून को आएगा विधायकों का दल

नक्सल विरोधी अभियानों के हीरो सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

Advertisment

बिलासपुर : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में घोर भ्रष्टाचार का आरोप, छात्रों ने राजेश मूणत से की शिकायत

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के छात्र प्रतिनिधियों ने आज रायपुर में पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ विधायक श्री राजेश मूणत से उनके आवास पर मुलाकात की। छात्रों ने विश्वविद्यालय में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई एवं प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे के मनमाने रवैये की शिकायत करते हुए जल्द से जल्द ठोस कार्यवाही की मांग की है।

छात्र प्रतिनिधियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी लगातार शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में धांधली, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, नियम विरुद्ध बिना निविदा जारी किए टेंडर देना, फाइलों में सक्षम अधिकारियों का उल्लेख न करना, गलत तरीके से अग्रिम भुगतान करना और पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में शोध कार्यों के नाम पर बड़ी राशि का दुरुपयोग जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।

छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ाई की स्थिति भी दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को प्रदेश के माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का प्रयास करेंगे।

इस प्रतिनिधि मंडल में विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सेक्रेटरी सूरज सिंह राजपूत समेत अन्य छात्र प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन