6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

बलौदाबाजार हिंसा केस में बड़ी राहत : 8 महीने बाद जेल से बाहर आए अमित बघेल, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Media Yodha Desk Thu, Jul 23, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आए। उनकी रिहाई से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जेल के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

अमित बघेल के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी भी की। बता दें कि बलौदाबाजा हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के तहत उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।

जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में 10 जून 2024 को जैतखाम में तोड़फोड़ को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। आरोप है कि वहां छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मंच से भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उग्र कर दिया। इसके बाद हिंसक हुई भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी गई और कलेक्टोरेट भवन को भी आग के हवाले कर दिया गया।इस दौरान बीच-बचाव कर रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर लाठियों, पत्थरों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन