17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

Amit Baghel Arrested : बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल गिरफ्तार, रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

Media Yodha Desk Wed, Jan 14, 2026

बलौदाबाजार : आगजनी और हिंसा के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित बघेल को रायपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत बलौदाबाजार लाया जा रहा है। बलौदाबाजार पुलिस उसे सीधे न्यायालय में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी आगजनी-हिंसा की घटना की जांच के तहत की गई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई अहम गिरफ्तारियां कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक इस मामले में कुल 201 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच लगातार जारी है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बता दें कि महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की थी। तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन