14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

बिलासपुर में बर्ड फ्लू के बीच बड़ी लापरवाही : 5 हजार मुर्गियों के शव खुले में फेंके, बढ़ा संक्रमण का खतरा

Media Yodha Desk Wed, Mar 25, 2026

बिलासपुर : जिले में बर्ड फ्लू के बीच गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. सरकारी पोल्ट्री फार्म की 5000 से अधिक मुर्गियां की 5 दिनों के भीतर मौत गई, जिन्हें खमतराई इलाके के ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास खुले में फेंक दिया गया है. इससे आपपास तेज गंद फैल गई है. वहीं संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है. इस तरह की लापरवाही से लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है. लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.

दरअसल, बिलासपुर जिले के कोनी में कुक्कुट पालन परिक्षेत्र में शासकीय पोल्ट्री फार्म स्थित है. इस कुक्कुट पालन परिक्षेत्र में करीबन विभिन्न नस्लों के 6 हजार से अधिक मुर्गा– मुर्गियों का पालन किया जाता है और प्रजनन करवाया जाता है. बीते 18 मार्च से अचानक शेड में रहने वाले मुर्गे-मुर्गियां मरने लगी. धीरे–धीरे यह आंकड़े बढ़ने लगे और रोजाना मुर्गे–मुर्गियों की मौत होने लगी.

शुरुआत में पोल्ट्री प्रबंधन ने अपने स्तर पर इससे निजात पाने की कोशिश की पर मामला काबू में नहीं आने पर पोल्ट्री फार्म प्रबंधक संजय राज ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा जीएसएस तंवर को इसकी जानकारी दी. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसकी जानकारी राज्य पशु चिकित्सा विभाग को भेजी, जिसके बाद आज पशु चिकित्सा विभाग के रायपुर की टीम ने बिलासपुर आकर कुक्कुट पालन परिक्षेत्र का दौरा किया और वस्तु स्थिति का अवलोकन कर कारणों को जानने की कोशिश की.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन