20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

मुंगेली पुलिस की उत्कृष्ट पहल : 'अकेली लड़की को मौका नहीं, सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है

Media Yodha Desk Mon, Sep 29, 2025

मुंगेली/मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा जिले में चलाएं जा रहे ' पहल' अभियान ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए एक सशक्त संदेश दिया है कि एकाकी चलने वाली हर युवती की सुरक्षा सिर्फ उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरी समाज एवं प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि कन्या सुरक्षा की यह अवधारणा परिवार, समुदाय और पुलिस के सम्मिलित प्रयासों से ही साकार हो सकती है।

यह पहल युवतियों के संरक्षण, उनके आत्मसम्मान और उनके बचाव के लिए समर्पित है, जिसमें यह कहा गया है कि समाज में ‌*कन्या भोज* का असली अर्थ तभी पूरा होता है, जब हर कन्या सुरक्षित और भय-मुक्त अवस्था में अपने घर पहुंचे। इसमें बेटी के सम्मान व सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है, जो परिवार और समाज दोनों का दायित्व बनता है।पुलिस ने युवतियों के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान भी चलाये हैं, जिनमें सुरक्षा के लिए संदेश देना, सुरक्षा उपाय बताना और सामाजिक सरोकारों को जगाना शामिल है। पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा, तथा आत्मरक्षा के तरीकों पर निरंतर जागरूकता बढ़ाई जा रही है। यह पहल सिर्फ एक तात्कालिक संदेश नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और सुरक्षा के लिए एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है, जिसके अंतर्गत समाज के सभी वर्ग महिलाओं की सुरक्षा को अपना प्राथमिक कार्य समझें। मुंगेली पुलिस की यह पहल युवतियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनके स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन के अधिकार को साकार करने का प्रतीक है।

> *सभी से अपील है कि वे ‘अकेली लड़की मौका नहीं’ की सोच को अपनाते हुए कन्याओं के सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी खुद लें, क्योंकि यही सच्चा 'कन्या भोज' का मूल सार है।*

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन