20th August 2026

BREAKING NEWS

मेष, कर्क, सिंह समेत इन राशियों पर बरसेगी खुशियों की सौगात, जानें आज का राशिफल

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

Advertisment

CG में पानी विवाद से बवाल : किसानों की पिटाई और लूट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Media Yodha Desk Sun, Oct 19, 2025

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से तरबूज की खेती करने आए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पक्ष ने खेती के लिए बांध से पानी देने की मांग की, लेकिन जब दूसरे पक्ष ने ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेने की बात कही तो वह नाराज हो गए और देर रात हमला कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमरूवा (चिखली) का है.

जानकारी के मुताबिक, पखांजुर निवासी किसान सोमेंद्र मंडल ने ग्राम जमरूवा में गांव की अनुमति से 6 किसानों की जमीन लीज पर ली थी, जहां वह तरबूज की खेती कर रहा था. वहीं पास के गांव चिखली में पखांजुर के ही सनिश मंडल और विश्वजीत दास ने भी किसानों की जमीन तरबूज की खेती के लिए लीज पर ली थी. बताया जा रहा है कि सनिश और विश्वजीत की लीज वाली जमीन पर पानी की कमी थी, जिसके चलते उन्होंने सोमेंद्र मंडल से जमरूवा बांध से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की. पीड़ित ने खुद ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेकर पानी की व्यवस्था करने की बात कही. इस बात से नाराज होकर दोनों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन