15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

Bilaspur Train Accident Update : घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैक से हटाई गई क्षतिग्रस्त बोगी, रेल यातायात फिर शुरू

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

Bilaspur Train Accident Update : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले में हुए कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के बाद बुधवार तड़के तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इस हादसे में मृतकों के आंकड़ों में वृद्धि हुई है. 11 की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं.

मंगलवार देर रात तक क्षतिग्रस्त बोगी को हटा लिया गया, जिसके बाद मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है. साथ ही अप, डाउन और मिडिल लाइन को क्लियर कर दिया गया है. भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेल प्रशासन ने कहा कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा, परिवहन और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है.

बता दें कि यह बड़ा रेल हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास मंगलवार को लगभग शाम 4 बजे के करीब हुआ. हादसे की जानकारी लगने पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई. वहीं 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन