6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार : SSP भोजराम पटेल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी सफलता

Media Yodha Desk Mon, Jul 27, 2026

थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 के दोपहर 12 बजे पति-पत्नि खेत में काम करने गये हुये थे घर मे छोटी बेटी अकेली थी जो दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर से दिव्यांग हैं करीबन 02.00 बजे प्रार्थी एवं उसकी पत्नि वापस घर आये तो देखे कि इसकी पुत्री जमीन में बैठकर रो रही थी और बताई कि पडोस के सोनू उर्फ जगन बघेल घर में आकर जबरदस्ती बलात्कार किया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लालपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित विवेचना करते हुये दिव्यांग युवती का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, तथा अन्य गवाहों का कथन लेखबद्व कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये संदेही सोनु उर्फ जगन बघेल के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई कि दिनांक 26.07.2026 को मुखबीर से पता - चला कि उक्त सोनु उर्फ जगन बघेल जो ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर मे छिपा है कि पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर घेराबंदी कर सोनु उर्फ जगन बघेल (उम्र 27 वर्ष) को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने एवं अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले (प्रभारी, सायबर सेल), प्रउप निरी. सीमा, प्र.आर. सुरेन्द्र कुर्रे, आर. देवेन्द्र नागरे, जाशल नेताम, गुलाब रात्रे, म.आर. अनिता नेताम की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन