14th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

घर में तय सीमा से ज्यादा सिलेंडर रखे तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नियम

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Mon, Apr 6, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कानून ब्यवस्था रखने व अवैध गतिविधियां करने वालों पर नजर रखकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये है जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन दिनांक 04.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदी चौक, शंकर मंदिर के पास मल्हापारा क्षेत्र में 02 व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहे हैं एवं आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचे, मुखबिर के बताए स्थान मल्हापारा नंदी चौक मुंगेली मे दो व्यक्ति तलवार लहराते हुए पाए गए। मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी 1. सुनील जायसवाल पिता गणेश जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकर वार्ड, मुंगेली 2. आनंद यादव उर्फ भुरवा, पिता हेमकुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजेन्द्र वार्ड पटवापारा, मुंगेली को पकड़ा, दोनों आरोपी थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के आदतन बदमाश पाए गए। दोनों के कब्जे से 01-01 नग लोहे की तलवार गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया।

अपील - मुंगेली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े प्रभारी, सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र.आर. चन्द्रकुमार धु्रव, बालीराम धु्रव, आर. योगेश यादव, विकास ठाकुर, राहुल ठाकुर, नोहर डडसेना, अरूण साहू, अजय चन्द्राकर की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन