8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सोशल मीडिया पर महिला-बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक गतिविधि करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Wed, Jul 29, 2026

भारत सरकार के एनसीसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल ) के माध्यम से प्राप्त साइबर टीप लाइन संबंधी शिकायतों पर जिला मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 13.07.2026 को भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एनसीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर टीप लाइन शिकायत थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को प्राप्त हुई, शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म मे इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचना थी, प्राप्त तकनीकी जानकारी मोबाइल नंबर एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जाकर जांच के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य का सत्यापन कर आरोपी की पहचान विक्रम बघेल, पिता जयपाल बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली के रूप में पहचान कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 213/2026 धारा 67(ए), 67(बी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं धारा 15 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम बघेल को पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना के संबंध में स्वीकारोक्ति करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जब्त कर प्रकरण मे पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी विक्रम बघेल, पिता जयपाल बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को दिनांक 28.07.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मुंगेली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, अश्लील अथवा अवैध सामग्री का प्रसारण, संग्रहण या साझा करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरी. हरीश साहू, आर. अजय चन्द्राकर, योगेश यादव, दुर्गेश यादव की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन